निःशुल्क ब्यूटी पाॅर्लर प्रशिक्षण 23 नवम्बर से पंजीयन शुरू
बड़ौदा आरसेटी के संकाय सहायक ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा प्रायोजित बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद के द्वारा सोमवार 23 नवम्बर 2020 से ग्रामीण एवं शहरी युवतियों व महिलाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पाॅर्लर आवासीय व भोजन सहित प्रशिक्षण की शुरूआत की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ईच्छुक प्रशिक्षार्थी जो निःशुल्क ब्यूटी पाॅर्लर प्रशिक्षण लेना चाहते है, वे संस्थान से पंजीयन करा लें। प्रशिक्षण के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज की 3 फोटो तथा आयु 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। प्रशिक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कमलेश पटेल (79997-00673) एवं प्रतीक साहेब गुप्ता (93402-81974) के मोबाईल नम्बर पर संपर्क सकते हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें