महासमुंद : 75 लोगों  की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आयी  - CG Sandesh

महासमुंद : 75 लोगों की जाँच रिपोर्ट क़ोरोना पॉज़िटिव आयी

अब तक 4700से ज़्यादा पॉज़िटिव स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें 

बुधवार 28 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए 

महासमुंद जिले में बुधवार 18 नवम्बर को 631 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई । जिसमें 75 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । आज की जाँच आरटीपीसीआर से 20, ट्रू नाट से 24 और एंटीजन से 588 टेस्ट किए गए । सर्वाधिक बसना विकासखंड में 28 पॉज़िटिव आए है । महासमुंद और बागबाहरा विकासखंड से 17-17, सरायपाली से 10 पॉज़िटिव मिले है । वही पिथौरा विकासखण्ड में केवल 3 पॉज़िटिव जाँच रिपोर्ट आयी है ।

ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 5592! कोरोना पॉज़िटिव आए जिनमें से 4787 स्वस्थ्य होकर अपने घर सुरक्षित पहुँचें । आज 28 क़ोरोना पॉज़िटिव पूरी तरह ठीक हो कर अपने घर गए । आज की तारीख़ में जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 723 है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें