महिला के घर घुसकर तोड़फोड और मारपीट.
महासमुंद के सुभाषनगर में घर पर घुसकर तोड़फोड कर मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि कस्तुरी सोनवानी 17 नवम्बर लगभग रात्रि 09 से 10 बजे के बीच उसके घर 9 से 10 लोग आये और उसका दरवाजा तोड़कर गाली गलौच कर पत्थर इंटा से मारने लगे और लालु कहा हे निकाल कहकर उसके घर के अंदर घुस गये जिनमे से वह दीपक ठाकुर, बबलु महानंद, दीपक चंद्राकर, मनोज कुलदीप को पहचानती है उसके मोहल्ले के समस्त महिला एकत्र होने पर वे लोग भाग गये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें