मोटर साइकल के साथ 8 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

मोटर साइकल के साथ 8 लीटर महुआ शराब जप्त

कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि चंदन पटेल पिता सीता राम पटेल निवासी खट्टी का मो0सा0 डिस्कवर क्रमांक OR17D5219 से साराबोंग उड़ीसा तरफ से जेब्रा छाप पाऊच वाला शराब बिक्री वास्ते खट्टी ला रहा है.



जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान उड़ीसा (छ.ग.) बार्डर नटईनाला खट्टी रोड पर पहुचकर घेराबंदी कार्यवाही किया. जहाँ आरोपी के कब्जे में मिले मो0सा0 व उसके हेंडल में लटके सफेद प्लास्टिक थैली की तलाशी ली गई. जिसके अंदर 40 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब कुल 08 ली. किमती 2000 व लाल रंग का बजाज डिस्कवर मो0सा0 क्र. OR17D5219 कीमती 15000 का मिलने पर उक्त शराब व मो.सा. को जप्त कर आरोपी पर धारा सदर 34(2) आब. एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें