सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत - CG Sandesh

सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतकों के स्वजनों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें जिला मुख्यालय के वार्ड नम्बर 08 नयापारा महासमुंद निवासी अनिल दुबे की मृत्यु 06 जनवरी 2019 को कुएं में डूबने से होने पर उनकी पत्नी तनुजा दुबे के लिए, बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम कमरौद निवासी ओमप्रकाश पटेल की मृत्यु 22 अगस्त 2018 को कुएं में डूबने से होने पर उनकी पत्नी धनमत बाई पटेल के लिए एवं ग्राम सोहागपुर निवासी कन्हैया कंवर की मृत्यु 06 जून 2019 को आकाशीय बिजली के गिरने से होने पर उनकी पत्नी श्रीमती साधनी बाई कंवर के लिए एवं बसना विकासखण्ड के ग्राम नवागांव टुकड़ा निवासी प्रतीक छत्तर की मृत्यु 06 मई 2019 को सर्प के काटने से होने पर उनके पिता कमल छत्तर के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें