पुरानी दुश्मनी लड़ाई झगड़ा को लेकर दो पक्षों में मारपीट मामला ... - CG Sandesh

पुरानी दुश्मनी लड़ाई झगड़ा को लेकर दो पक्षों में मारपीट मामला दर्ज.

थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम बनसिवनी में पुरानी दुश्मनी लड़ाई झगड़ा को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

तोषकुमार ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बनसिवनी में अपने माता पिता भाई बहनो के साथ रहता है. उसके घर के सामने कुछ दुर में सेवकराम टंडन का घर है, जिसका उसके परिवार के साथ पुरानी दुश्मनी लड़ाई झगड़ा होते आ रहा है.

तोषकुमार की रिपोर्ट के अनुसार 20 नवम्बर को वह अपने बच्चो के साथ सुबह करीबन 10:00 बजे तालाब नहाने गया था, तथा तालाब में नहाते समय सेवकराम टंडन अपने पास लाठी डंडा लेकर आया था और तोषकुमार को तालाब में बोला कि तुम हमारे घर के सामने से दादा बनकर, सीना तानकर चलते है तु बहुत बड़ा गुंडा है बोलकर उसे एक डंडा जंघा में मारा.

तब तोषकुमार सेवकराम को धक्का देकर अपने घर दौड़ते आ गया. और घर आने के बाद अपने पिताजी को और घर वालो को बताया कि सेवकराम टंडन उसे मारने तालाब गया था. तब तोषकुमार और उसके घर के सदस्य लोग बच्चे को लाने के लिए तालाब के तरफ जा रहे थे तभी करीबन 10.30 बजे सेवकराम, भरतलाल और रमन तीनो लाठी डंडा और लोहे का राड लेकर तोषकुमार और उसके पिताजी को मारने दौड़े. और द्वारपाल ध्रुव के बयारा के पास गंदी गंदी गालिया देकर तुम लोगो को आज जान से मार कर खतम करेंगें कहकर लाठी डंडा से हत्या करने की नियत से प्राणघातक वार कर उसे और उसके पिताजी के सिर में मारकर गंभीर चोंट पहुंचाये. जिससे तोषकुमार के पिताजी का सिर फट गया व जमीन पर गिर गया.

जिसे तोषकुमार बचाने गया तो उसे भी लाठी से भारत और रमन ने मारा जिससे उसके और उसके पिताजी को सिर में गंभीर चोंट आया है. घटना के बाद ज्यादा चोंट लगने से 112 को फोन के माध्यम से उन्हें शासकीय अस्पताल लाया गया.

जबकि सेवकराम टंडन ने बताया कि 20 नवम्बर को सुबह करीबन 10.30 बजे उसका लड़का गौतम टंडन तालाब में नहाने गया था. तथा वह खाना खाकर काम में आने की तैयारी कर रहा था. तभी उसका लड़का गौतम टंडन जोर जोर से चिल्लाते दौड़ते आ रहा था कि बाबू बचा गा मोला तोषकुमार मोला मारने दौड़ा रहा है. कहकर घर में घुंसा.

वहीँ तोषकुमार चिल्लाते सेवकराम के घर गया, वहां से उसका पिता बलदेव महेश्वरी तथा उसके लड़के तोषकुमार, तेजकुमार, आकाश कुमार सभी लोग लाठी डंडा और टंगिया लेकर दौड़ कर उसके घर के पास आये और चिल्ला चिल्लाकर मां बहन की गालिया देकर पुराने रंजीश की वजह से मारने आये.

तब सेवकराम टंडन और उसके घर के रामगुलाल टंडन, भरत टंडन, रमन टंडन, गौतम तथा टेकचंद घर के बाहर निकले तभी तोषकुमार आकाश ने उसे लाठी से प्राणघातक वार कर जान से मारने की नियत से उसके सिर में प्राणघातक वार किया जिससे उसके सिर में गहरा चोंट लगा बीच बचाव करने सेवकराम का बड़ा भाई रामगुलाल, भरत टंडन, रमन टंडन, गौतम टंडन तथा टेकचंद चतुर्वेदी आये तो उन्हे भी चारो लोग एक साथ मिलकर टंगिया लाठी से जान से मारने की नियत से बलदेव प्रसाद, तोषकुमार, तेजकुमार, आकाश कुमार ने सभी को लाठी टंगिया से सिर हाथ,बदन में मारपीट कर गंभीर चोंट पहुंचाया. जिससे सभी लोगो के सिर में संघातिक चोंटे आई है. पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 307-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें