मर्निंग वाक पर गये व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत - CG Sandesh

मर्निंग वाक पर गये व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

थाना पटेवा अंतर्गत संस्कृति पब्लिक स्कूल के पास मर्निंग वाक पर गये व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि मृतक पुनीत राम चक्रधारी उम्र 65 साल निवासी बरेकेल 26 अक्टूबर को सुबह-सुबह मर्निंग वाक पर गांव से बागबाहारा रोड में निकले थे, तभी कोई अज्ञात वाहन का चालक सुबह करीबन 05:30 बजे संस्कृति पब्लिक स्कूल के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उनके सिर एवं शरीर में चोट आने से उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस वाहन से सीएचसी बागबाहरा बाद में जिला अस्पताल महासमुंद ले गये थे, जिन्हें डॉक्टर द्वारा रिफर करने पर रायपुर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मृत्यु हो गया. जिसपर अज्ञात वाहन चालक का कृत्य अपराध धारा 304ए भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें