ट्रक के पलटने से चालक की मौत मामला दर्ज. - CG Sandesh

ट्रक के पलटने से चालक की मौत मामला दर्ज.

थाना तुमगांव अंतर्गत ग्राम खमतराई नाला पुल के पास ट्रक के पलटने से चालक की मौत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक अनिल कुमार यादव उम्र 24 साल ग्राम चौरा पोस्ट बौसडीह थाना लेखलीगंज जिला पलामू (झारखण्ड) 30 जनवरी 2020 दरम्यिानी रात में सिरपुर होते हुए ग्राम मुडीपार (कसडोल) धान लोड करने जा रहा था. कि सिरपुर कसडोल रोड सिरपुर से करीब 02-03 किमी. ग्राम खमतराई नाला पुल में स्वयं उक्त वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाकर पलटी कर दिया था.

जिसका ईलाज दौरान डीकेएस हास्पीटल रायपुर में दिनांक 26 फरवरी 2020 के 11:50 PM बजे मृत्यु हो गया. मृतक अनिल कुमार यादव 14 चक्का वाहन क्रमांक CG 04 HY 6057 को स्वयं चलाकर एक्सीडेन्ट करने से ईलाज के दौरान मौत हो गया. जिसपर आरोपी चालक का अपराध धारा 304(A) भादवि का अपराध पाये जाने से मर्ग जांच पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें