आबकारी एवं उद्योग मंत्री ने की विभागीय अधिकारियों से चर्चा म... - CG Sandesh

आबकारी एवं उद्योग मंत्री ने की विभागीय अधिकारियों से चर्चा मंत्री लखमा ने नवनिर्मित प्राईवेट हॉस्पिटल का किया शुभारम्भ.

प्रदेश के वाणिज्यकर (आबकारी) एवं उद्योग तथा जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा  आज सोमवार अपरान्ह संक्षिप्त प्रवास पर महासमुंद आए। मंत्री लखमा ने महासमुंद सर्किट हाऊस में आबकारी अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों पर चर्चा की।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक उपस्थित थे।


जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बागबाहरा रोड पर नवनिर्मित 60 बिस्तर के प्राईवेट सोहम मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का फीता काटकर शुभारम्भ किया। शुभारंभ अवसर पर जनपद अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, सभापति कृषि जिला पंचायत अरूण चन्द्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी भी उपस्थित थे। दोनों कार्यक्रमों में कोविड-19 गाईड लाईन के पालन का भी ध्यान रखा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें