बसना : अस्पताल के सामने निर्माणाधीन टंकी, कभी हो सकता है बड़ा... - CG Sandesh

बसना : अस्पताल के सामने निर्माणाधीन टंकी, कभी हो सकता है बड़ा हादसा.

बसना सरकारी अस्पताल के सामने जमीन के अंदर एक पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है. जिससे अस्पताल के कार्यलय से निकलने वाला गंदी पानी इस टंकी में जाएगा. लेकिन इस समय टंकी निर्माणाधीन है, जिसमे एक बड़ा गड्ढे खोदा गया है. उसके अंदर में एक टँकी बनाया जा रहा है.

लेकिन इस सुरक्षा घेरा के नही होने से निर्माणाधीन टंकी में कभी भी हादसा हो सकता है. चूँकि बसना के टिकरापारा होते हुए आम लोगों और स्थानीय निवासियों का भी वाहनों से आना-जाना लगा रहता है. पानी टंकी जमीन के अंदर बन रहा है, ऐसे में अचानक आने-जाने वाले लोगों को पता नही चल पा रहा है कि सामने बड़ा गड्ढा खोदा गया है.


यहाँ आस-पास में पशु भी विचरण करते निकल रहे है, ऐसे में रात को आम लोगों के साथ-साथ यह पशुओं के लिए भी खतरा बना हुआ है. ऐसे निर्माण करने वाले सम्बंधित विभाग को सुरक्षा घेरा या संकेतक लगाना चाहिए, लेकिन बड़ी लापरवाही बरती जा रही है. जिससे कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें