बसना : काम के लिये बहार गए व्यक्ति के सुने घर से हुई चोरी.
चौकी भंवरपुर अंतर्गत ग्राम भौरादादर में काम के लिये बहार काम करने गए व्यक्ति के यहाँ सोना-चांदी, नगदी व अन्य सामान की चोरी होने पर मामला दर्ज करवाया गया है.
ग्राम भौरादादर निवासी सुबरन सिदार पिता हरिसिंग सिदार ने पुलिस को बताया कि 2 अगस्त 2020 को वह अपने परिवार के साथ खेत में काम करने पथरला गया था और घर में कोई नही था.
उसके घर में सोना के माला लगभग 08 ग्राम, सोने का टाप्स लगभग 02 ग्राम, चादी का पायल , बिछिया, अंगुठी लगभग 100 ग्राम, 01 नग कांस की थाली कीमती 1400 रूपये और नगद 1400 रूपये कुल 44,800 रूपये का सामान था. जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया. जिसका पता तलाश करने पर नही मिलने से 23 नवंबर 2020 को चौकी भंवरपुर में शिकायत दर्ज करवाया गया है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 379-IPC, 454-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.