मोर मितान मोर संगवारी ल अपनावव, परिवार नियोजन बर खट्टी ले हो... - CG Sandesh

मोर मितान मोर संगवारी ल अपनावव, परिवार नियोजन बर खट्टी ले हो गिस हे शुरुआत 

भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जनहित में जागरूकता एवं पुनः परिवार नियोजन की शुरूआत की है। इस बार अभियान जिले में 21 नवम्बर 2020 से 04 दिसम्बर 2020 तक जारी रहेगा। जिसमें लैंगिक समानता बनाए रखने के लिए सरकार के साथ आप भी सहभागी बन सकेंगे। जिला स्वास्थ्य से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पुरूष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार 25 नवम्बर 2020 से जिले में ग्राम खट्टी से मोर मितान मोर संगवारी चैपाल के तहत शुरुआत भी कर दी गई है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे परिवार जिनमें दो या दो से अधिक संतान वाले लक्ष्य दंपत्ती हों, यह सेवा विशेष कर उनके लिए ही प्रदाय की जा रही है। वहीं, ऐसे क्षेत्र जहां महिला नसबंदी शल्य क्रिया की सुविधा उपलब्ध न हो वे भी इसका लाभ ले सकते हैं, ताकि परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता भी बढ़ाई जा सके। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन. के. मंडपे के निर्देशानुसार बुधवार 25 नवम्बर 2020 को ग्राम खट्टी, परसदा एवं लभरकला क्षेत्र में मोर मितान मोर संगवारी चैपाल का आयोजन कर संबंधितों को पुरुष नसबंदी कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सुरेन्द्र चन्द्राकर, ग्रामीण चिकित्सा सहायक के. आर. सोनकर, बीईटीओ दीपक तिवारी, खिलावन मेहरा का योगदान उल्लेखनीय रहा एवं मनोज सिन्हा, माधुरी लता साहू एवं रेखा साहू आदि उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें