महासमुंद : निवार तूफान के कारण जिले में हो सकती है बारिश, कृ... - CG Sandesh

महासमुंद : निवार तूफान के कारण जिले में हो सकती है बारिश, कृषि उप संचालक की किसानों को कटे धान को सुरक्षित रखनें की सलाह

कृषि उप संचालक एस.आर. डोगरे ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान रायपुर द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार निवार तुफान के कारण आने वाले चार-पाॅच दिनों में महासमुंद जिले में कहीं-कहीं पर बादल छायें रहने एवं बूंदा-बांदी की संभावना व्यक्त की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में धान फसल कटाई का कार्य अंतिम चरण पर है। उन्होंने किसानांे को सलाह देते हुए कहा है कि खेत में रखें कटें हुए धान को सुरक्षित स्थान पर रख लेें तथा खलिहान में मिसाई उपरान्त खुले में उपार्जित धान को तिरपाल एवं अन्य संसाधन से ढंककर भीगने एवं नमी से बचाव करें, ताकि धान की गुणवत्ता सही रहें और किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हों।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें