कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बसना के अंतर्राज्यीय जाॅच नाकों ... - CG Sandesh

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने बसना के अंतर्राज्यीय जाॅच नाकों का किया अवलोकन

कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने आज बसना में धान खरीदी प्रशिक्षण सत्र के बाद अंतर्राज्यीय जाॅच नाका ग्राम साल्हेझरिया और पलसापाली जाॅच नाका का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर भी साथ थे। कलेक्टर ने तैनात पुलिस जवानों को अवैध रूप से धान परिवहन की गाड़ियों पर नजर रखनें और कार्यवाही करने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि राज्य मंे आगामी 01 दिसम्बर से धान खरीदी शुरू होगी। जाॅच नाकों पर खाद्य विभाग और मंडी के अधिकारी-कर्मचारी भी पालियों में ड्यूटी करेंगे। इसके साथ ही राजस्व के जिला वरिष्ठ अधिकारी भी समय-समय पर नाकों की जाॅच के लिए आते रहेंगे।
कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने पुलिस जवानों से कहा कि आपके नाकों से कोई भी अवैध धान वाहन न गुजरें इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा जिले में पिछलें साल की तरह 17 चेक पोस्ट बनाए गए है। जहाॅ अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की गई हैं। उन्होंने कहा कि आपका यह काम अति महत्वपूर्ण है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें