महासमुंद जिला साहू संघ का चिंतन शिविर 29 को - CG Sandesh

महासमुंद जिला साहू संघ का चिंतन शिविर 29 को

जिला साहू संघ के महासमुंद तत्वाधान में 29 नवंबर को चिंतन शिविर एवं जिला कार्यकारिणी व विभिन्न प्रकोष्ठों का शपथ ग्रहण चंडीमंदिर घुचापाली बागबाहरा में आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन की तैयारी बैठक में जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष धरमदास साहू के अगुवाई में कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए कार्यक्रम संबंधी विभिन्न तैयारियों पर चर्चा किए। ज्ञात हो कि जिला साहू संघ महासमुंद द्वारा संगठन को मजबूती और एकरुपता करने सभी वर्तमान और पूर्व समाज प्रमुखों की उपस्थिति में एक दिवसीय विचार मंथन शिविर आयोजित जा रहा है।

 जिसमें विभिन्न मुद्दों पर समाज प्रमुखों द्वारा अपना विचार रखा जाएगा साथ ही समाज के युवा भी रचनात्मक कार्यक्रमों को लेकर अपना विचार रखेंगे जिससे समाज के आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों का शपथ ग्रहण रायपुर से पधारे अतिथियों द्वारा संपन्न किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी जी होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू जी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांतनु साहू एवं राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू उपस्थित होंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में विशेष अतिथि के रुप में जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष दयाराम साहू, गरियाबंद से जिला अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष धनंजय साहू एवं रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष देवनाथ साहू उपस्थित होंगे। कार्यक्रम तिथि 29 नवंबर 2020 को सुबह 10:00 बजे से जिले भर के साहू समाज के पदाधिकारी चंडी मंदिर प्रांगण में जुटेंगे। उक्त कार्यक्रम की तैयारी बैठक में जिला साहू संघ के अध्यक्ष धरमदास साहू तहसील अध्यक्ष भेखलाल साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष आसाराम साहू युवा अध्यक्ष आनंद साहू मिलन साहू सुखदेव साहू लक्ष्मण साहू तरुण साहू दुबे लाल साहू राधेश्याम साहू देवेश साहू आदि उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें