गढ़ ईशर गवरा महापूजन महोत्सव फुलझरराज का आयोजन इस दिन
बताया गया कि 30 ,11 2020 को गढफुलझर के गढ़ में ईसर-गवरा महापूजन महोत्सव के पर्व पर भव्य आयोजन किया जा रहा है. समाज के प्रमुखों ने समाज के लोगो को आने के लिए अपील करते हुए बताया कि पुरखा शक्ति प्राचीन परंपरा को जीवंत रखते हुए इष्टदेव बूढ़ादेव एवं ईशर गवरा गढ़ शक्ति देवी देवताओं के आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु ऐतिहासिक भूमि गोंडवाना भूखंड गढ़फुलझर गढ़ में राज ईशर गवरा महापूजन महोत्सव का आयोजन दिनांक 30 .11 . 2020 दिन सोमवार कार्तिक पूर्णिमा को आयोजन रखा गया है. बताया गया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते ज्यादा भीड़ और कार्यक्रम को सीमित रखा गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें