महासमुंद : क्रिकेट खेलने जा रहे युवकों सड़क दुर्घटना में लगी ... - CG Sandesh

महासमुंद : क्रिकेट खेलने जा रहे युवकों सड़क दुर्घटना में लगी गंभीर चोट, मामला दर्ज

26 नवंबर की सुबह करीब 6:30 बजे कुशाल साहू अपने मित्र तुषार चंद्राकर के साथ फारेस्ट ग्राऊण्ड में क्रिकेट खेलने एक्टीवा क्रमांक CG 06 GJ 3222 मे जा रहा था. तथा कुशाल साहू का मित्र मनु मोहन एवं अमित साहू एक अन्य मोटर सायकल में पीछे से आ रहे थे. एक्टीवा को कुशाल साहू चला रहा था एवं उसका मित्र तुषार चंद्राकर पीछे बैठा था, जो फारेस्टप ग्राऊण्ड के पास सामने से जा रही मो0सा0 सी.जी.06 जी.एस. 8373 के वाहन चालक द्वारा अपनी वाहन को अचानक लापरवाही पूर्वक ब्रेक मारकर रोक दिया. जिससे एक्टीवा में पीछे चल रहे कुशाल साहू व तुषार चंद्राकर एक्टीवा सहित मो0सा0 सी.जी.06 जी.एस. 8373 पीछे के टकरा गये और एक्टीवा से फिसलकर सर के बल रोड में गिर गये.

इस घटना में कुशाल साहू व तुषार चंद्राकर के सर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद घटना स्थल पर उपस्थित अन्य लोगों की सहायता से कुशाल साहू व तुषार चंद्राकर को कार से उपचार के लिए ले आर.एल.सी. अस्पटताल महासमुंद लेकर जहाँ उनका प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को दुर्घटना से आई चोट की गंभीरता को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन मो0सा0 क्र0 सी0जी0 06 जी0एस0 8373 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें