गलत तरीके से ख़रीदी केंद्र को बदल दिए जाने के विरोध में धान क... - CG Sandesh

गलत तरीके से ख़रीदी केंद्र को बदल दिए जाने के विरोध में धान को रोड़ में डालकर उसके ऊपर बैठकर आमरण अनशन करेंगे किसान.

आरंगी, नरसैय्या पालम, परधिया सरायपाली और ठेलको दादर के सैकड़ो किसान ग्राम बम्हनी में धान खरीदी केन्द्र को गलत तारीके से खोले जाने के विरोध और ग्राम नरसैय्यापल्लम में धान खरीदी केंद्र के मांग को लेकर आज दुसरे दिन किसान धरना स्थल पर बैठे हुए है.

बताया गया कि जिला सहकारी बैंक अंतर्गत पिरदा अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी नारसैय्यापल्लम के स्थान पर बम्हनी होने के कारण नरसैय्यापल्लम चौक के पास अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अड़े हुए है.

किसानों का आरोप है कि  नरसैय्या पल्लम में वर्ष 2009-10 से 2019-20 तक सुचारू रूप से खरीदी केंद्र संचालित हो रहा था. इस वर्ष जिला गठित टीम से परीक्षण करवाने के बाद नरसैय्यापल्लम में धान खरीदी केंद्र हेतु प्रस्ताव भेजा गया था किंतु प्रस्तवा का अवहेलना कर शासन द्वारा गलत तरीक़े से बम्हनी में धान खरीदी खोले का आरोप लगाया जा रहा है.

किसानों का कहना है कि अगर धान खरीदी केंद्र नरसैय्या पल्लम नही खोला गया था धान को रोड में रखकर उसके उपर बैठकर चक्का जाम करेंगे. किसानों ने बताया कि नरसैय्यापल्लम आरंगी और ठेलकोदादार से ग्राम बम्हनी की दूरी लगभग 10 किलो मीटर है. वही बम्हनी को जिला का अंतुम छोर भी बताया जा रहा हैं जो कि बलौदाबाजार क्षेत्रों से लगा हुआ है.

इससे किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी, किसानों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते गलत तारीके से बम्हनी में धान खरीदी केंद्र खोला जा रहा है. किसानों का कहना हैं कि बम्हनी के जिस जगह में धान खरीदी केंद्र खोले जाने का प्रस्तवा किया गया है वह जगह विवादित है. तथा उस भूमि प्रकरण न्यायालय में लंबित है.

ईधर किसानों के प्रस्तवा और मांग को अवहेलना करने का आरोप जिला प्रशासन पर लगाया जा रहा है. कल 9 बजे से देर रात तक किसान हड़ताल पर डटे रहे है इस बीच एसडीओपी विकास पाटले, बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर, पिथौरा राजस्व विभाग की टीम टीआर देवांगन, नायब तहसिलादर शर्मा द्वारा समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन किसानों ने उनके बात नही मानी, और आज फिर से किसान हड़ताल पर बैठे हुए है.

किसानों ने बम्हनी में धान नही बेचने का निर्णय लिया है. और आज फ़िर ज्ञापन जारी करते हुए बताया गया है की अगर किसानों के मांगो को नही मानी जाती है तो धान को रोड में रखकर उसके उपर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें