महासमुंद : बेमचा नहर किनारे से जप्त की 18 पौवा शराब. - CG Sandesh

महासमुंद : बेमचा नहर किनारे से जप्त की 18 पौवा शराब.

महासमुंद पुलिस ने एक व्यक्ति से ग्राम बेमचा के नहर किनारे से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर दलदली रोड तालाब के मेड में एक व्यक्ति शराब रखा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.


जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपना परमेश्वर साहू पिता स्व. कृष्ण कुमार साहू उम्र 25 साल साकिन ग्राम पोटीया थाना खल्लारी जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया. तथा पुलिस ने संदेही के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 18 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी 180 ml. भरी हुई जुमला 3240 ml कीमती 1440 रूपया का रखे मिला. जिसपर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें