पटेवा : सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मोटरसायकल से ठोकर लगने से ... - CG Sandesh

पटेवा : सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मोटरसायकल से ठोकर लगने से मौत.

सेवराम ध्रुव 16 नवम्बर 2020 को शाम करीबन 05:30 बजे अपने घर से सामने पड़ोसी के घर रस्सी छोडने के लिये NH53 रोड को क्रास कर रहा था, डिवाईडर क्रास कर दुसरे तरफ पहुंचा था कि उसी समय पटेवा से तुमगांव की ओर आने वाली मोटर सायकल क्रमांक CG06 GD 7458 का चालक मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सेवराम ध्रुव को ठोकर मारकर घसिटते ले गया जिससे सेवराम ध्रुव के दोनों पैर टूट गया एवं शरीर में अंधरूनी गंभीर चोट लगा. जिसे 112 वाहन को बुलाकर 112 वाहन से तुरंत जिला अस्पताल महासमुन्द ले गये. जिसकी मौत हो गयी.



जिसपर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक का कृत्य अपराध धारा 304 ए भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें