रा से यो ब्लू ब्रिगेड बसना के सदस्यों को संविधान अपनाने की शपथ दिलायी गयी
भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है इसके अनुसार ही हम सब अपने जीवन प्रक्रिया को ढालते हुए इसे अपनाएँ , इसमें दिए हुए मूल अधिकारों से पहले हमें , इसमें उल्लिखित कर्तव्यों का निर्वाह करना आवश्यक है । डॉ अम्बेडकर एवं डॉ राजेन्द्र प्रसाद सहित संविधान सभा के समस्त सदस्यों को हम नमन करते हैं 'उक्ताशय के उद्गार रमेश कुमार सोनी कार्यक्रम अधिकारी रा से यो , शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बसना ने संविधान दिवस के अवसर पर व्यक्त किए ।

रा से यो ब्लू ब्रिगेड -बसना के सदस्यों को इस अवसर पर संविधान अपनाने की शपथ दिलायी गयी तथा संविधान के प्रस्तावना का पाठ सभी से कराया गया । विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा लिखित संविधान की अनेक खूबियों से इस अवसर पर छात्र गण परिचित एवं गौरवान्वित हुए । इस अवसर पर संविधान निर्माताओं के जयकारे के साथ इसके विविध विशेषताओं की परिचर्चा भी की गयी । यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर- ग्राम अरेकेल में सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क लगाकर सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी देवराज पाणिग्रही -व्याख्याता एवं पूर्व रा से यो स्वयंसेवक हितेश प्रधान,साजिद अली, राजेश भोई, कोमल नारायण चौहान , हितेश चौहान एवं कमलेश बंजारा उपस्थित थे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील चौहान, त्रिभुवन चौहान, सुनील चौहान, लोकेश साव, मन्नू डड़सेना एवं ब्रजेश सहित अन्य रा से यो स्वयंसेवक उपस्थित थे ।
