महासमुदं : दलदली रोड में मोटर सायकल से गिरकर चालक की मौत.
महासमुदं थाना अंतर्गत दलदली रोड हनुमान मंदिर के पास मोटर सायकल से गिरकर चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 1 नवंबर 2020 को मृतक येश कुमार ध्रुव पिता भुषण लाल ध्रुव उम्र 20 वर्ष अपने दोस्त अजय कुमार यादव, कुबेर कुमार पटेल, यश टण्डन के साथ मोटर सायकल से दलदली घुमने गये थे.
दलदली घुमने के पश्चात उसी रास्ते दलदली रोड से महासमुन्द वापस आ रहे थे, मृतक येश कुमार मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 06 GM 4262 को चला रहा था पीछे मुतर्जरर कुबेर, कुमार बैठा था कि जैसे ही घटना स्थल दलदली रोड हनुमान मंदिर के पास मोड महासमुंद पहुंचे तो मृतक येश कुमार ध्रुव ने अपने मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 06 GM 4262 को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अनियंत्रित होकर मोटर सायकल सहित स्वयं एवं कुबेर पटेल रोड किनारे गिर गये.
दुर्घटना से येश कुमार को सिर एवं दाये कनपटी मे चोट लगा एवं कुबेर को माथा मे चोट आया मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हुआ, मृतक के साथ घुमने गये अन्य साथी यश टण्डन एवं अजय यादव जो पीछे से आ रही कार से लिप्ट लेकर येश कुमार एवं कुबेर को जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गये. डां0 के द्वारा येश कुमार ध्रुव को चेक कर मृत घोषित किया गया. जिसपर आरोपी वाहन मोटर सायकल पल्सर का चालक के विरूद्ध धारा 279,337, 304 ए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.