पटेवा : 18 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त.
पटेवा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम खट्टा के नेहरू बंछोर नामक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पटेवा से खट्टा जाने का रास्ता पर पुलिया ने दबिश देते हुये एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिसके कब्जे से एक सफेद झोला के अंदर 18 पौवा CaptainS Club Prestige Whisky अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 एमएल कीमती 2160 रू0 रखे मिला. जिसपर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें