धरमपुरा (कवर्धा) के संबंध में भीम रेजिमेंट बसना ने सौंपा ज्ञ... - CG Sandesh

धरमपुरा (कवर्धा) के संबंध में भीम रेजिमेंट बसना ने सौंपा ज्ञापन।

ग्राम धरमपुरा जिला कबीरधाम में बने सतनामी समाज के आस्था के केंद्र गुरुद्वारा को बर्बरता पूर्वक खंडित कर हमारे धार्मिक भावनाओं को आहात किया है। भीम रेजिमेंट बसना द्वारा आज बसना थाना में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा तेंभुलकर की उपस्थिति ज्ञापन सौंपा गया। भीम रेजिमेंट बसना ने निम्नलिखित मांगों को लेकर आज बसना थाना में ज्ञापन सौंपा।

1. सतनामी समाज धरमपुरा में पुन: उसी स्थान में विधिवत भव्य रूप से गुरूद्वारा निर्माण किया जाए।
2. गुरुद्वारा निर्माण के लिए 15 करोड़ की राशि आबंटन किया जाए।
3. जैतखाम व गुरूद्वारा स्थल परिसर के 5 एकड़ शासकीय भूमि को सतनामी समाज के लिए आरक्षित किया जाए।
4. बिना सामाजिक अनुमति के प्रस्ताव पारित करने वाले ग्राम पंचायत सरपंच और बिना विधि पूजा अर्चना के गुरुद्वारा को बर्बरता पूर्वक तोड़ने का आदेश देने वाले एस डी एम के ऊपर जल्द FIR दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही किया जाए।
5. अपने गुरुद्वारा को खंडित होते देख उसे बचाने के लिए सामने आए ग्रामीणों और युवा साथियों के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा FIR की धाराओं को CRPC के धारा 482 के तहत शून्य कर फाइल नस्तीबद्ध किया जाए।

भीम रेजिमेंट बसना के प्रदेश संयोजक सी एल टंडन, सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष झनक राम मिरी, बसना ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत आर्या, मीडिया प्रभारी विनोद कोसरिया, कार्यकारिणी महासचिव सुनील सागर, महामंत्री योगेश कुमार, बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष M D बाघ, विधानसभा सरायपाली अध्यक्ष कन्हैया चौधरी आदि ने की उक्त मांगों को 5 दिसम्बर तक पूरा करें अन्यथा की स्थिति में संपूर्ण सतनामी समाज व भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ 6 दिसम्बर 2020 को कवर्धा में प्रदेश व्यापी वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेगी । जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।


अन्य सम्बंधित खबरें