कलेक्टर ने की कांटा-बाँट की पूजा के साथ जिले में धान खरीदी क... - CG Sandesh

कलेक्टर ने की कांटा-बाँट की पूजा के साथ जिले में धान खरीदी की शुरुआत, जाँच चैकियों पर रहेंगी कड़ी व्यवस्था

पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले के सभी 137 धान उपार्जन केंद्रों में आज मंगलवार से धान खरीदी की शुरुआत हो गई। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के साथ सवेरे महासमुंद से सटे ग्राम बरोंडाबाजार केन्द्र पहुँच कर कांटा-बांट की विधिवत् पूजा-अर्चना कर धान तौल कर शुभारम्भ किया। कलेक्टर ने बरोंडाबाजार के किसान विदेशी की धान का प्रथम कांटा किया गया। धान तौल कर खरीदी की शुरुआत की। इस केंद्र में आसपास के किसान 1200 की क्विंटल से ज्यादा धान विक्रय हेतु लाए है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  सुनील चंद्रवंशी, जिला खाद्य अधिकारी  अजय कुमार यादव, सहायक खाद्य अधिकारी  अनिल जोशी केंद्र प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी और धान बेचने आए कृषकगण मौजूद थे।

कलेक्टर गोयल ने कहा कि आज से धान बेचने और खरीदने की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि जिले के अभी धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कत या परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। जिले के इन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 दिसम्बर से 31 जनवरी 2021 तक और मक्का की खरीदी 01 दिसम्बर से 31 मई 2021 तक की जाएगी। जिले के एक लाख 40 हजार किसानों ने धान विक्रय हेतु सहकारी समितियों में पंजीयन कराया हैं। जिनका कुल रकबा 02 लाख 11 हजार हेक्टेयर से अधिक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सीमा प्रदेशों के धान जिले में न पहुँच सके इसके लिए जिले में स्थापित जाँच चैकियों, सीमाओं पर चाक-चैबंध व्यवस्था की गई है। प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात है। अधिकारियों का दल भी खरीदी केंद्रों में पहुँच कर व्यवस्थाओं काजायजा लेंगे। वे स्वयं भी खरीदी केंद्रों का जायजा लेते रहेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें