अमानत में खयानत, 10 लाख लेकर छू मंतर हो गया महासमुंद शराब दुकान का कर्मचारी.
महासमुंद जिले में एक बार फिर हड़कम्प मचा हुआ है, शराब दुकान के कर्मचारी 10 लाख लेकर फरार है. हालांकि इससे सरकार को कोई नुकसान नही होगा. चूँकि शराब दुकान का भरपाई कम्पनी करती है. लेकिन जिले में शराब दुकानों पर बार-बार चोरी होने से के मामले सामने आते हैं. इसके आलावा अधिक मूल्यों में शराब बेचने का भी मामला सामने लगातार आता रहा है.
इस बार फिर महासमुंद जिले के एक शराब दूकान से 10 लाख रूपये लेकर कर्मचारी द्वारा फरार होने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार मुख्य विक्रयकर्ता कमलेश पाण्डेय 30 नवंबर 2020 को 3.30 बजे शराब दुकान के बिक्री रकम 10,76,180/- रूपये को एक बैग में रख कर शराब दुकान के सेल्समैन राकेश राम साहू, ज्ञानेश्वर साहू, अन्शुल साहू को बैंक में जमा करने जा रहा हू, कहकर गया. तथा उक्त रकम को बैंक में जमा नही कर अमानत में खयानत किया है.
कमलेश पाण्डेय द्वारा शराब बिक्री रकम 10,76,180/- को बैंक में जमा न कर अपने पास रखकर बिना बताये कही चला गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने कमलेश पाण्डेय पर धारा 406-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.