पटेवा : गोंगल मोड के पास ग्राहको को चखना मुहैया कराकर शराब प... - CG Sandesh

पटेवा : गोंगल मोड के पास ग्राहको को चखना मुहैया कराकर शराब पीलाने वाले दो व्यक्ति पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर झलप सरेकेल मार्ग में गोंगल मोड के पास कमल किशोर निषाद को अपने चखना ठेला में अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा देते हुये पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान गोंगल मोड के पास कमल किशोर निषाद के चखना ठेला में दबिश दिया गया. जहां कमल किशोर निषाद के चखना ठेला से ग्राहक पुलिस को देखकर भाग गये. तथा कमल किशोर निषाद अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा देते पकडे गये. जिसके कब्जे से तीन नग डिस्पोजल गिलास, दो नग पानी पाउच, एक नग खाली देशी प्लेन शराब का पौवा तथा एक नग देशी प्लेन पौवा में 50 ml बची हुई शराब को जप्त किया गया.


इसी तरह गोंगल मोड के पास मिथलेश बरिहा अपने नास्ता ठेला में अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा दे रहा है. जहाँ पुलिस ने दबिश दिया तो मिथलेश बरिहा के नास्ता ठेला से ग्राहक पुलिस को देखकर भाग गये. तथा मिथलेश बरिहा अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा देते पकड़े गया. जिसके कब्जे से दो नग डिस्पोजल गिलास, एक नग पानी पाउच, एक नग खाली गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब का पौवा शीशी जप्त किया गया.

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें