महासमुंद : ट्रेक्टर की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज. - CG Sandesh

महासमुंद : ट्रेक्टर की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत घोडारी पेट्रोल पंप के पास ट्रेक्टर द्वारा कार को ठोकर मारने से मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि बंसत कुमार चन्द्रा 1 दिसम्बर 2020 को कार क्र0 CG 04 NB 9260 में अपने रिश्तेदार आशा सिंह ठाकुर निवासी परसदा महासमुन्द को छोडने के लिये जा रहे था. करीबन 11.00 बजे घोडारी पेट्रोल पंप के पास बिना नम्बर के जान डियर ट्रेक्टर का चालक लापरवाही पूर्वक ट्रेक्टर को आडी कर दिया. जिससे बंसत कुमार चन्द्रा का कार को ठोकर लगी और कार क्षतिग्रस्त हो गया. एवं कार में बैठी आशा सिंह ठाकुर के घुटना एवं कंधा में चोट लगी है. जिसपर पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें