महासमुंद : जमीन विवाद को लेकर फसल कटाई के समय दो पक्षों में ... - CG Sandesh

महासमुंद : जमीन विवाद को लेकर फसल कटाई के समय दो पक्षों में मारपीट, एक ने दी फसल में आग लगाने की धमकी, दुसरे ने कहा इसी खेत में मारकर फेक देंगे

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम नांदगांव में जमीन विवाद को लेकर फसल कटाई के समय दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

कृष्णा बंजारे के अनुसार 1 दिसम्बर 2020 को प्रातः 9.30 बजे वह अपने द्वारा रेगहा में लिये गये कृषि भूमि में तैयार फसल को कटवा रहा था. उसी समय हेमंत बोथरा और वैभव बोथरा फसल को कटाई से रोकने लगे और फसल को आग लगाने की धमकी दिये.

जिसपर कृष्णा बंजारे द्वारा आपत्ति किये जाने से उसे माँ, बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दिये एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये तेरी हिम्मत कैसे हुई फसल कटवाने की, हमारी पहुंच को नहीं जानता पूर्व में तुने थाना में शिकायत किया हमारा क्या बिगाड़ लेगा कहकर मारने का प्रयास किये.

जिसपर कृष्णा बंजारे वह तत्काल मोबाईल से भूमि स्वामी (वर्तमान) महेन्द्र जैन को घटना के बारे में बताया तब 112 एवं पुलिस थाना के कर्मचारी आये और दोनों पक्षों को थाना आने के लिये बोले.

बताया गया कि कृष्णा बंजारे इसके पूर्व में भी जब फसल बोआई का कार्य करवा रहा था तब भी इस प्रकार का कृत्य किया गया था जिसकी लिखित शिकायत की जा चुकी है.

बताया गया कि हेमंत बोथरा और वैभव बोथरा द्वारा लगातार कृष्णा बंजारे को प्रताड़ित किया जा रहा है. जिसकी कभी भी जान माल की क्षति पहुंचाई जा सकती है. जिससे वह काफी भयभीत है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


वैभव जैन के अनुसार हेमंत जैन (बोथरा) तथा उसके परिवार के पैतृक गांव नांदगांव का है. जहाँ पर उसके परिवार के पटवारी हल्का नं0 38 पर स्थित साढे 12 एकड कृषि जमीन है, जिसको उसके पिता जी बटवारे के रूप मे प्राप्त कर बाकी भाईयो से खरीद चूके है, दो भाईयो की जमीन की रजिस्ट्री पिता जी नही करा पाये है. किन्तु समस्त साढे 12 एकड जमीन को उसके पिता जी और वह 35 सालो से निरंतर कास्तकारी करते चले आ रहे है. बताया गया कि इस वर्ष ढाई एकड जमीन को उमेश बोथरा ने गांव के कृष्णा को जबरन मेरा जमीन है कहकर रेगहा में दिया. किन्तु कृष्णा द्वारा उक्त खेत में धान नहीं बोया था. वैभव जैन के अनुसार उन लोगों ने उस खेत में धान फसल बोये.

जिसके बाद फसल पककर तैयार है और उसी जमीन में कृष्णा, संजय अपने साथ एक दो और आदमी लेकर फसल को काटने गये थे जिसे मना करने पर मां बहन की अश्लील गाली गलौच देते हुये तुम्हे इसी खेत में मारकर फेक देंगे बोलकर हाथ थप्पड एवं लात घुसा से मारपीट किये. इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.




अन्य सम्बंधित खबरें