महासमुंद : समाज के प्रमुखों ने केबिनेट मंत्री छग शासन गुरु रुद्रकुमार से मिलकर कार्यक्रम के रूपरेखा के बारे में मिलकर चर्चा की, रायपुर से सरायपाली बाइक रैली वृहद तैयारी में जुटा समाज
छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रूद्रकुमार गुरु का दौरा कार्यक्रम रायपुर से महासमुंद, बसना होते हुए सरायपाली के हाई स्कूल मैदान में रविवार के दिन चार बजे सतनाम संदेश यात्रा का कार्यक्रम रखा गया है. जिसमे हजारों बाइको में सवार होकर समाज के लोग रायपुर से महासमुंद, बसना सरायपाली निकलेंगे.
समस्त मानव समाज को शतनाम संदेश यात्रा का पांचवां चरण रायपुर से सरायपाली में पदार्पित होगा जिसमें मुख्य रूप से माननीय रुद्र गुरु कैबिनेट मंत्री छग शासन का आगमन सरायपाली के हाई स्कूल मैदान में होगा. जिसमें पंथी दल व सतनाम अखाडा दल, सांसकृतिक कलाकार साथी, राजमंत जिला महंत, छड़ीदार, भंडारी, चौका काढिहार पंडित जन प्रतिनिधि गण अधिकारी, कर्मचारी, महिलाए एवं युवा साथीगण व समस्त सतनामी समाज की उपस्तिथि के किए अपील किया गया है.

इसी के सम्बन्ध मे आज सतनामी समाज महासमुंद जिले और ब्लाक के पदाधिकारियों ने महासमुंद से रायपुर पहुँच मुलाकात कर कार्यक्रम के रुपरेखा के बारे में मंत्री रुद्र गुरु से चर्चा किया. आगामी सतनाम यात्रा जगतगुरु रुद्रगुरु केबिनेट मंत्री छग शासन सामाजिक एकता एवं सतनाम संदेश को जन-जन तक पहुँचाने मनखे-मनखे एक समान के नारा को लेकर छग के पावन धरा में रावटी करते हुए दिनांक 06 12 2020 को 5 चरण में छग-ओडिसा के सरहद सरायपाली ब्लाक में समायन होना है.
जिसमे बाइक रैली रायपुर से सरायपाली तक प्रस्तावित है. जिसमें महासमुंद के संत महंत एवं सामाजिक पदाधिकारी लोगों ने मंत्री रुद्रगुरु से मिलकर कार्यक्रम के रूपरेखा के बारे चर्चा किया.
इस दौरान सरायपाली बसना पिथौरा महासमुंद समाज के पदाधिकारि मौजूद रहे एसआर बंजारे, दिनेश बंजारे, रेखराज बघेल, पीएल कोसरिया, छबिलाल रात्रे विधायक प्रतिनिधि सरायपाली, अभय धृतलहरे, हीरालाल, तरुवर कोसरिया, जिला पंचायत सदस्य रतन बंजारे, सरायपाली जनपद अध्यक्ष कुमारी धनेश्वर भास्कर, रामलाल लहरे, नीलाम्बर रत्नाकर, श्यामलाल बारीक, मुरलीधर बारीक, मोहित रात्रे, श्रवण निराला, चंदनसिंह रात्रे, नारायण ओगरे, रोशन भास्कर, तरुण व्यहार, अनिज रत्नाकर, धतराम अनंत, धनक बैनर्जी, घनश्याम रात्रे एवं सभी समाजिक प्रतिनिधि गण केबिनेट मंत्री निवास स्थल पहुंचकर सौजन्य मुलाकात किए.
