गाली गलौच मत करो कहने पर की हाथ मुक्का व ईट से सिर में किया ... - CG Sandesh

गाली गलौच मत करो कहने पर की हाथ मुक्का व ईट से सिर में किया हमला।

थाना महासमुंद अंतर्गत इंदिरा कांलोनी बेमचा में गाली गलौच मत करो कहने पर हाथ मुक्का व ईट से सिर में मारने पर मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि 02 दिसम्बर 2020 को लक्ष्मण बेलदार अपने घर के पास अपने बच्चो के साथ बैठा था, तभी बंटी बेलदार गली मोहल्ला तरफ से उसके पास आया जो कि शराब पीया हुआ था और गाली गलौच करने लगा, उसी समय सामने से लक्ष्मण बेलदार की पत्नि सतरूपा व उसकी साली ज्योति काम करके वापस आ रहे थे तो वह बंटी बेलदार को बोला की घर की महिलाये आ रही है गाली गलौच मत करना तब बंटी बेलदार द्वारा इसी बात को लेकर उसे जोर जोर से मां बहन की गंदी गंदी गालिया देते हुये जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये पास में पडे ईट के टुकडे से उसके सिर में मारा जिससे उसके सिर मे चोट आकर खुन बहने लगा, तब वह वहाँ से भाग कर घर अंदर चला गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें