ब्यारा में आने जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट.
थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम नांदगांव में ब्यारा में आने जाने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौच व मारपीट होने पर काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
बलराम जांगडे के अनुसार मकान के पीछे भाग में उसका ब्यारा है उसी ब्यारा से लगा शिव कुमार टंडन का भी ब्यारा लगा है. 03 दिसम्बर 2020 को सुबह करीबन 08.00 बजे शिव कुमार टंडन और उसकी पत्नि दोनो ब्यारा की सफाई कर रहे थे तब वह उनको बोला की मेरा भी ब्यारा लगा है रास्ता आने जाने का छोड कर काम करो. तब शिव कुमार टंडन बोला की यहाँ पर तुम्हार कोई जगह नहीं है, बोलकर झगडा विवाद किया, जिसे मना करने पर शिव कुमार टंडन और उसका लडका दीपक टंडन ने बलराम जांगडे को मां बहन की गंदी गंदी गालिया दी और इसी बीच दीपक टंडन ने जान से मारने की धमकी देते हुये पत्थर से उसके सिर मे मारा जिससे बलराम का सिर फट गया है.
जबकि शिव कुमार टंडन के अनुसार 03 दिसम्बर 2020 को सुबह करीबन 08.00 बजे वह और उसकी पत्नि दोनो घर से लगे ब्यारा को सफाई कर रहे थे और गढ्ढो को पाठ रहे थे तभी पडोस का बलराम उर्फ बल्ला और नीरा बाई अपने परिवार के साथ बोले की हम लोगो के लिये आने जाने का रास्ता क्यो नहीं छोड रहे हो बोल कर झगडा विवाद गाली गुप्तार करने लगे, जबकि पहले से आने जाने के लिये रास्ता बना हुआ है, किन्तु फिर भी रास्ता छोडा बोल कर मां बहन की अश्लील गालिया बलराम जांगडे ने दिया और जान से मारूगा बोलकर वही पडे पत्थर से मेरे सिर और आंख के पास मारा है. तथा बीच बचाव करने शिव कुमार की पत्नि रंजनी बाई आई तो उसे भी नीरा बाई ने पत्थर से जंघा में मारकर चोट पहुचाया है.
उपरोक्त दोनों मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.