महासमुंद : ‘‘नवा छत्तीसगढ़’’ के 02 वर्ष पूर्ण होने पर वर्चुअल... - CG Sandesh

महासमुंद : ‘‘नवा छत्तीसगढ़’’ के 02 वर्ष पूर्ण होने पर वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन 13 दिसम्बर को

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘‘नवा छत्तीसगढ़’’ के 02 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 13 दिसम्बर 2020 को राज्य भर में एक साथ वर्चुअल मैराथन का आयोजन कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कराया जाएगा। वर्चुअल मैराथन मंे भाग लेने के लिए प्रतिभागी किसी भी स्थान पर समूह में एकत्र नहीं हांेगे। प्रतिभागी घर, पार्क, मैदान, रोड़ या अन्य सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर दौड़ते हुए अपने कुछ सेकेंड का वीडियो, फोटो हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक या ट्विटर पर अपलोड कर सकते है। अपलोड करने का समय 13 दिसम्बर 2020 को प्रातः 06ः00 बजे से 11ः00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

वर्चुअल मैराथन में भाग लेने हेतु जिला महासमुन्द के इच्छुक प्रतिभागी http://jansampark.cg.gov.in, http://dprcg.gov.in, www.sportsyw.cg.gov.in पर 04 से 10 दिसम्बर 2020 तक अपना आॅनलाईन पंजीयन करवा सकते हैं। प्रथम 300 से 500 पंजीयन करवाने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के आदेशानुसार वर्चुअल मैराथन के सफल आयोजन के लिए जिला महासमुन्द में आॅनलाईन पंजीयन कराने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट उपलब्ध कराने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू को नोडल अधिकारी एवं खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण जिला महासमुन्द में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं इसके अलावा उनके मोबाईल नम्बर 96175-00748 पर भी सम्पर्क कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें