बसना : भारी बरसात के कारण गिरा मकान, आज तक नही भेजा गया प्रकरण, मुआवजा के लिए पटावरी का चक्कर लगाता किसान.
बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छुइपाली के पटवारी तेजसिंह जगत पर एक आरोप लगाया है कि विगत माह भारी बरसात से ग्राम पंचायत छुइपाली में राजेश नर्मदा का एक मकान ढह गया था. जिसके बाद पटवारी द्वारा निरक्षण कर मुआवजा के लिए उच्च अधिकारियों को सौंपा जाना था. लेकिन उक्त पटवारी द्वारा आज चार माह बीत जाने के बाद भी घर के धसक जाने का प्रकरण उच्च विभाग को नही सौंपा.
घर धसने वाला पीड़ित जब पटवारी तेजराम जगत को पूछता है कि प्रकरण क्यो नही भेजा जा रहा है, तो पटवारी ने कहा कि काम ज्यादा हो जा रहा है इसलिए नही भेज पा रहा हूँ. मकान मालिक ने कहा कि 6 माह बाद वह प्रकरण अपने आप निरश्त हो जाएगा और उसको मुआवजा नही मिल पाएगा.
इस लापरवाही से पीड़ित घर मालिक को आज तक मुआवजा नही मिला है. जिम्मेदारों द्वारा अपने कार्यो को सही ढंग से नही निभाने के कारण किसानो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
पटवारी तेजराम जगत से संपर्क करने पर बताया गया कि काम ज्यादा हो जाने के कारण समय नही मिल पा रहा है. जल्द ही प्रकरण भेज दिया जाएगा.