महासमुंद :  विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदन पत्रों की जाॅच... - CG Sandesh

महासमुंद : विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदन पत्रों की जाॅचकर एवं साक्षात्कार लेकर हितग्राहियों के चयन की कार्रवाई की गई

 जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति द्वारा राष्ट्रीय निगमों द्वारा संचालित योजनाओं में प्राप्त आवेदन पत्रों की जाॅचकर एवं साक्षात्कार लेकर हितग्राहियों का चयन की कार्रवाई की गई। योजना के तहत् अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक के बेरोजगार युवक, युवतियों को विभिन्न योजनाआंें हेतु स्व-रोजगार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाता है। जिले में 42 लक्ष्य के विरूद्ध 127 लोगों ने आवेदन दाखिल किए थे।

 चयन समिति द्वारा जरूरी दस्तावेजों का परीक्षण किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल, कृषि विभाग के उप संचालक एस.आर. डोंगरे, आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त एन.आर. देवांगन, जिला परिवहन अधिकारी मोहन साहू, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अवधेश कुमार सिंह सहित विधायक प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें