बसना : ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम कर देने पर मामला दर्ज.
थाना बसना अंतर्गत ग्राम जाडामुडा में ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम कर देने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार वधवा ट्रांसपोर्टर का काम करता है व उसकी गाडीयां बसना से बिलाईगढ, बलौदाबाजार चलती है ।
03 दिसम्बर 2020 को ट्रक क्रं0 सीजी 04 एलयु 1781, सीजी 04 एच डब्लु 3826 को मनीष कुमार वधवा का ड्रायवर संजय बाबा, वृंदा लेकर बसना से बलौदाबाजार सिमेंट लेने जा रहे थे कि करीब 10.00 बजे ग्राम जाडामुडा के पास पहुंचे थे तब उसका ड्रायवर संजय बाबा ने बताया कि बसना बिलाईगढ मार्ग को ग्रामीणों द्वारा अवरूद्ध कर दिये हैं ।
तब ड्राइवर ने जाकर देखा कि कुछ लोगो ने चक्का जाम किया हुआ है ।
चक्का जाम करने वाले जाडामुडा के प्रहलाद प्रधान, निराकार प्रधान, संतलाल प्रधान, ग्राम बैतारी के धनुर्जय प्रधान, ग्राम ताला के परमानंद एवं अन्य लोग है जिससे मनीष कुमार वधवा की गाड़ियां बलौदाबाजार नही जा सकी ।
वहीं मनीष वधवा ने कहा कि ग्रामीणों ने उसकी गाड़ियों को जाने नहीं दिया,घटना को मनीष के ड्रायवर संजय बाबा, वृन्दा देखे व सुने हैं ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 147-IPC, 341-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.