मवेशी को ठोकर मारने से पीछे बैठे मोटर साइकल सवार की मौत.
थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम पचरी में मवेशी को ठोकर मारने से पीछे बैठे मोटर साइकल सवार की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. मृतक हेमंत टंडन पिता हिरण सिंह टंडन उम्र 50 वर्ष साकिन पचरी, थाना पटेवा का मोटर साइकिल स्पेंडर क्रमांक CG 06 GS 3771 में 24 सितम्बर 2020 को गांव के डुनेशवर प्रसाद टंडन के साथ खेत देखने जा रहे थे पीछे हेमंत टंडन बैठा था मोटर साइकिल को डुनेश्वर प्रसाद टंडन चला रहा था कि मेनरोड झलप से बागबाहरा गजेन्द्र मारकंडे के किराना दुकान के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये रोड किनारे बैठे मवेशी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे हेमंत टंडन के सिर, माथा में बाये तरफ, बायी आंख के पास गंभीर चोटे आई
जिससे हेमंत टंडन बेहोश हो गया.घटने के बाद में प्राईवेट वाहन से हेमंत
टंडन को श्रीराम अस्पताल झलप ले गये जहां पर आदित्य हास्पीटल महासमुंद रिफर
करने दिनांक 25/09/2020 को लाकर भर्ती किये थे करीब एक सप्ताह ईलाज कराने
के बाद घर ले गये दिनांक 08/10/2020 को हेमंत टंडन का सिर ज्यादा दर्द करने
से पुन: आदित्य हास्पीटल महासमुंद लाये डॉक्टर द्वारा बेहतर ईलाज के लिये
रामकृष्ण केयर हास्पीटल रायपुर ले जाया गया, जहां दिनांक 09/10/2020 को ड0
द्वारा ईलाज संभव नही है कहने पर इन्हे जिला अस्पताल महासमुंद ले आये
दुबारा डॉक्टरों द्वारा चेक करने पर उक्त मरीज़ मृत पाया गया
मोटर सायकल चालक का कृत्य अपराध धारा 304ए भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया