चनाट और टांगापास 2 धान खरीदी केंद्रों में अभी तक नही कट पाया है टोकन सोमवार तक नही होगा समस्या का समाधान तो करेंगे धरना प्रदर्शन
बसना ब्लाक अंतर्गत नए धान उपार्जन केंद्र के शुभारंभ में आज सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद पहुँचे थे बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढालम के आश्रित ग्राम टांगापासा में नवीन धान उपार्जन केंद्र के खुलने से किसान वर्ग में हर्ष व्याप्त है, आज उक्त उपार्जन केंद्र के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद पहुँचे ,साथ मे विशिष्ट अतिथि अमृत पटेल नगर पालिका अध्यक्ष सरायपाली,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र बाघ, विधायक के सहयोगी जयंत चौधरी, बसना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नायक, पद्मलोचन पटेल, सरकंडा सरपँच कुञ्जम नायक, कुमार सिंग चौधरी, देशकुमार पटेल, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, ढालम सरपंच डोलचन्द पटेल,कार्तिक राम भोई,खरीदी प्रभारी नेमिस नायक समेत कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान मौजूद थे।
उपार्जन केंद्र पर किसानों की मांग
किसानों द्वारा नए उपार्जन केंद्र पर पेयजल हेतु हैंडपंप, भूमि समतलीकरण, ऑफिस सह गोदाम की मांग खरीदी के लिए फड़ विधायक नंद के समक्ष रखा, विधायक द्वारा किसानों के उक्त मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया और बोर खनन को जल्द ही करवाने का आश्वासन दिया साथ ही विधायक ने कहा जितने नए धान खरीदी केंद्र खोला गया सभी केंद्रों में हैंड पम्प का सुविधाएं जल्द ही कराया जाएगा MLA किश्मत लाल नंद ने कहा कि 6 तारिक केबिनेट मंत्री रुद्र गुरु का दौरा कार्यक्रम सरायपली में है वे लोक यांत्रिकी विभाग उनके पास है उनके समक्ष मांगो को रखकर जल्द ही पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा
इधर खरीदी केंद्र चनाट और टांगापास में 4 दिनों से नही कटा पा रहा है टोकन चनाट और टांगापास के खरीदी केंद्रों में आज 4 दिन से अभी तक 1 भी टोकन नहि कट पाया है इसका बड़ी वजह यह है नवीन धान खरीदी केन्द्र पहले चनाट में आता था जो क्षेत्र में सबसे बड़ी धान खरीदी केंद्र है इसमें कई बड़े गांव सामिल थे ऐसे में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था
किसानों के मांग पर टांगापास को चनाट सोसायटी से अलग करने का मांग सरकार से
किए थे ऐसे में सरायपाली विधायक के प्रयास से टांगापास में अलग खरीदी
केंद्र पास भी हुवा है लेकिन साफ्टवेयर में अभी टांगापास अंतर्गत किसानों
का नाम चनाट मे ही दिखा रहा है इसलिए अभी तक धान खरीदी केंद्र चनाट और
टांगापास में टोकन अभी तक नही कट पाया
विलंब पर किसान वर्ग ने जताया नाराजगी धान खरीदी अब तक प्रारंभ न होने से किसानों में आक्रोश, जल्द कर सकते हैं धरना प्रदर्शन
किसान
हरप्रसाद चौधरी कहा कि पूर्व वर्ष की अपेक्षा 15 दिन विलंब के पश्चात इस
वर्ष छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 दिसम्बर से प्रारंभ हुआ, इसके बावजूद भी
बसना क्षेत्र के कई किसानों को धान बेचने ख़ासा परेशानी का सामना करना पड़
रहा है,सहकारी समिति चनाट एवं टांगापासा के किसानों ने बताया कि टोकन न
कटने से धान बेचने में समस्या हो रही है, आपरेटर द्वारा किसानों को जवाब
मिलता है कि सॉफ्टवेयर के तकनीकी खराबी के कारण सभी बाधाएं उत्पन्न हो रही
है।
आगे किसानों ने बताया कि धान खरीदी में विलंब होने से हार्वेस्टर का
खर्च, मजदूरों का भुगतान हेतु पैसों की कमी हो रही है, कई किसान कर्ज के
दलदल में भी डूबे हैं। सोमवार तक का इंतजार किया जाएगा, न कि स्थिति में
मंगलवार से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।