टांगापास और चनाट में सोमवार से होगा धान खरीदी किसानों का समस... - CG Sandesh

टांगापास और चनाट में सोमवार से होगा धान खरीदी किसानों का समस्या का हुआ समाधान उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र नायक ने दी जानकारी

टांगापास और चनाट धान खरीदी केंद्रों में सुभारम्भ के बाद भी किसानों का टोकन नही कट पाया था इसकी सबसे बड़ी वजह यह रहा कि क्षेत्र के सबसे बड़े धान खरीदी केंद्र चनाट में कई गांवो के किसान धान बेचते थे. ऐसे किसानों के सुविधाओं के लिए टांगापास में भी खरीदी केंद्र खोले जाने का मांग किसानों द्वारा किया गया था जिसके बाद चनाट से टांगापास को अलग कर नवीन धान खरीदी केंद्र प्रस्तताव किया गया जहाँ कल सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद और कांग्रेस के वरिष्ट कार्यकर्ता और आस पास के सरपँच लोगो की मौजूदगी में नवीन धान केंद्र का लोकार्पण किया गया

कल किसानों ने विधायक किश्मत लाल नंद और बसना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र नायक के सामने किसानों ने अपने समस्या को सुनाते हुए बताया थे कि चनाट और टांगापास 2 अलग अलग धान खरीदी केंद्रों में किसानों का टोकन नही कट पा रहा है चुकी चनाट और टांगापास एक ही खरीदी केंद्र में आते थे इस बार दोनों को अलग अलग केंद्र बना दिया गया जिसके चलते टांगापास अंतर्गत किसानों का नाम चनाट मे दिखा रहा था ऐसे में सॉफ्टवेयर में खराबी होने के कारण किसानों का टोकन नही कट पा रहा था.

MLA किस्मत लाल नंद और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र नायक ने अधिकारियों को बात कर त्वरित समस्या का समाधान करने आश्वासन दिया था किसानों ने सोमवार तक खरीदी चालू नही होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दिये थे. खबर को सीजी संदेश डाट काम ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था जिसके बाद आज खरीदी केंद्र चनाट और टांगापास में सॉफ्टवेयर को सुधार लिया गया है सम्भवतः आज साम तक किसानों का टोकन कटना चालू हो जाएगा और सोमवार से धान की खरदी भी किया जाएगा.

बसना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मेन्द्र नायक ने कहा कि किसानों के मांग को सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद और बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह के अथक प्रयासों से नवीन धान सोसायटी केंद्र पास हुआ है धर्मेन्द्र नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 4 दिन से साफ्टवेयर में समस्या के चलते किसानों का टोकन नही कट पा रहा था किसानों के समस्या को देखते हुए अधिकारीयो को अवगत कराया गया था ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र नायक ने कहा कि साफ्टवेयर में सुधार कर दिया गया है जल्द ही किसान टोकन कटवाकर धान बेच पाएंगे धर्मेन्द्र नायक ने नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात पर मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री एवं सरायपाली बसना विधायक का आभार जताया.


अन्य सम्बंधित खबरें