मोटर साइकल चोरी होने पर मामला दर्ज. - CG Sandesh

मोटर साइकल चोरी होने पर मामला दर्ज.

थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम झालखम्हरिया मे मोटर साइकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि भेखलाल साहू 02 दिसम्बर 2020 को मोटर साइकिल क्रमांक CG 06 GM 1492 को अपने घर के सामने खड़ा किया गया था. जो शाम करीब 07/00 बजे उक्त मोटर साइकिल अंदर करूंगा करके घर से बाहर निकला तो उसका मोटरसाइकिल घर के बाहर नही था. आसपास के लोगों से पता किया गया तो गांव के ही रेखराज साहू ने कहा कि ग्राम कोसरंगी के शांति लाल साहू मोटर साइकिल को ले गए है जिसके पश्चात कोसरंगी में जाकर पता किया तो शांति लाल साहू घर में नही मिला। पूरे मामले घटित होने के बाद उसका मो0सा0 को शांति लाल साहू द्वारा चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें