कार ने ट्रेक्ट्रर को मारी ठोकर,मामला दर्ज
थाना तुमगाँव अंतर्गत काष्ठागार कोडार के पास कार ने ट्रेक्ट्रर को पीछे से ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 03 दिसम्बर 2020 को कौहाकुडा पिथौरा से अपनी ट्रेक्ट्रर क्रमांक CG 04 DM 5918 को ट्राली के अंदर धान उडाने वाले पंखा को लोड कर मुकेश साहू ट्रेक्ट्रर को स्वयं चलाते हुए आ रहा था। साथ में उसका भाई रेखलाल साहू भी बैठा था तभी रात्रि को करीबन 09.30 बजे के आस पास NH 53 काष्ठागार कोडार के पहुंचे थे कि उसके चलते हुए ट्रेक्ट्रर को पीछे से आ रही एक सफेद कार ने अपनी वाहन को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसके ट्रेक्ट्रर ट्राली के पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया।
जिससे ट्रेक्ट्रर रोड के नीचे उतर गया। तब वह ट्रेक्ट्रर बंद कर उसके भाई रेखलाल के साथ नीचे उतरकर देखा तो उक्त सफेद कार क्रमांक CG 07 BL 4806 का चालक अपने कार में खून से लथपथ पडा था। वहां खडे राहगीर में से किसी ने डायल 112 एवं 108 एम्बुलेंस को फोन कर के सूचना दी, जो कुछ देर बाद वहां पहुंचे। 108 एम्बुलेंस में उक्त सफेद कार क्रमांक CG 07 BL 4806 के चालक को ईलाज हेतु ले अस्पताल ले गये। एक्सीडेन्ट से उसे एवं उसके भाई रेखलाल को कोई चोंट नहीं आई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी वह और उसका भाई रेखलाल एवं राहगीर हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.