जानलेवा हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, घटना को हो गए 1 माह
सराईपाली के ग्राम टेगनापाली में संजय पटेल के ऊपर दिनांक 10 11 2020 को किए गए जानलेवा हमले में आरोपियों रामसुरज साहू तथा दिव्य प्रसाद भोई की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जबकि घटना को लगभग 1 माह होने को आ चुका है संजय पटेल के परिवारजनों का कहना है कि रामसूरज साहू शातिर व्यक्ति है और राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर पुलिस से बच रहा है गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने आप को एंटीजन टेस्ट कराकर करोना पॉजिटिव भी बतलाया है जबकि आरोपी का आरटी पीसीआर कोविड-19 चेक अप होना चाहिए था पीड़ित संजय पटेल के भाई वीरेंद्र पटेल ने बताया कि उनका पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है
उनके भाई के ऊपर प्राणघातक हमला किया गया है जिस कारण डर के माहौल में घर के लोग शाम के बाद घर से नहीं निकलते हैं इधर पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी में देरी किए जाने से आरोपियों के हौसले और बुलंद हो चुके हैं वे लोग सरेआम कह रहे हैं हमारी बहुत पहुंच है हमको कुछ नहीं होगा !
प्राणघातक हमले
में घायल संजय पटेल ने बताया कि मेरे ऊपर जानलेवा हमला करने वाले लोग धनबल
का प्रयोग कर बचने का प्रयास कर रहे हैं मेरे दोनों हाथ तोड़ दिए गए मुझे
कुएं में गिरा कर मारने का प्रयास किया गया लेकिन अभी तक आरोपीयों
गिरफ्तारी न होने से मैं बहुत निराश हूं पुलिस अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं
करती है तो मजबूरन मेरा पूरा परिवार को पुलिस मुख्यालय जिला महासमुंद के
समक्ष अनशन पर बैठेगा जिसकी पूरी जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी !