अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त,  महासमुंद पुलिस थाना बागबाहरा क... - CG Sandesh

अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त, महासमुंद पुलिस थाना बागबाहरा की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मेघा टेम्भूरकर, व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने प्रयास, थाना बागबाहरा को मध्यप्रदेश पासिंग होंडा सिटी कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा ओडिशा से आने कि सूचना मिली

जिसके पश्चात बागबाहरा पुलिस की टीम द्वारा पिथौरा चौक बागबाहरा में घेराबंदी कर ओडिशा की ओर से आती वाहन होंडा सिटी कार क्रमांक MP 20 CA 6971 को रोककर उसके चालक किशन अहिरवार पिता संतोष अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी रामपुर जबलपुर से गाड़ी की डिक्की में भरे 10 पैकेटो एवं 01 बोरी में भरे हुये अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 25 कि0ग्रा0 कीमती 2,50,000 रूपयें , 01 नग मोबाइल कीमती 3000 रुपये, नगदी 1100 रुपये एवं होंडा सिटी कार कीमती 500000 जुमला 7,54,100 रुपये जप्त कर 20बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, स. उ. नि. जनक पटेल, प्रआर0 ललित पटेल, आर0 मेहत्तर साहू, एकलव्य बैस, विरेन्द्र तिवारी द्वारा की गई है।
धारा 20बी एन0डी0पी0एस0 जिसपर कार्यवाही की जा रही है।

घटना स्थल-पिथौरा चौक, बागबाहरा
दिनांक घटना समय- 5-12-20 के 18:45 बजें।
नाम आरोपी-   किशन अहिरवार पिता संतोष उम्र 23 वर्ष,

साकिन पानी टंकी के पीछे, चौधरी मोहल्ला ,रामपुर थाना गौरीघाट जबलपुर

जप्त सामग्री-
01- 10 पैकेट एवं 1 बोरी मेंअवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी कुल 25 कि0ग्रा0 कीमती 2,50,000 रूपयें।    
02- होंडा सिटी कार 5,00,000 रूपयें।
03- मोबाईल फोन 01 नग कीमती 3000 रूपयें।
04- नगदी रकम 1100 रूपयें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें