पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट मामला दर्ज. - CG Sandesh

पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट मामला दर्ज.

थाना महासमुन्द अंतर्गत ईमलीभाठा में पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि राज चन्द्राकर 05 दिसम्बर 2020 को रात में अपने घर खाना खाकर सोया था, करीबन 09.30 बजे उसके घर के बाहर कृष्णा साहू  व दीपक आकर दरवाजा खटखटाया, तो वह उठकर दरवाजा खोला तभी दोनो पुरानी रंजीश की बात को लेकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर आज तुझे जान से मार डालेगे कहकर हाथ मुक्का डण्डा से मारपीट किया.

जिससे उसके सिर, चेहरा, दोनो हाथ एवं जीभ मे चोट लगा है दर्द हो रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें