वाद विवाद लडाई झगडा करने से मना की तो मारपीट. - CG Sandesh

वाद विवाद लडाई झगडा करने से मना की तो मारपीट.

थाना पटेवा अंतर्गत ग्राम पचरी में वाद विवाद लडाई झगडा करने से मना की तो डंडा से मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.


पुलिस ने बताया कि हीना रात्रे के पति के तीन भाई है, तीनो अपने अपने परिवार के साथ रहते है. 06 दिसम्बर 2020 को हीना रात्रे अपने दूसरा घर में जानवर कोठा साफ करने गोबर उठाने गयी थी, तभी सुबह करीबन 08 बजे जेठानी राजेश्वरी रात्रे उससे वाद विवाद करने लगे वह वाद विवाद लडाई झगडा करने से मना की, तो डंडा से मारपीट किये जिससे उसके बाये हाथ के कलाई में चोटे आई, उसके बाद बडबडाते हुए पुराना ब्लेड (जेजर पत्ती) लाई एवं उसे पुन: ब्लेड से मारने लगी जिससे उसके दोनो हाथ के कलाई के उपर चोट आया है. वह घर से बाहर निकली तो जेठानी राजेश्वरी गाली गलौज करने लगी, घटना को जेठ रामेश्वर एवं बडी जेठानी उर्वशी रात्रे एवं पडोस का जमुना रात्रे, राजू मारकंडे देखे सुने है जेठानी उर्वशी बीच बचाव किये है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीया के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें