महासमुंद : मोहल्ला में झगडा को शांत गये बाप बेटे से मारपीट, ... - CG Sandesh

महासमुंद : मोहल्ला में झगडा को शांत गये बाप बेटे से मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत वार्ड नं 19 गंजपारा मोहल्ला में झगडा को शांत गये बाप बेटे से मारपीट करने पर मामला दर्ज कराया गया है.


पुलिस ने बताया कि रमेश ठाकुर 7 दिसम्बर 2020 को शाम करीब 05 से 05.30 बजे अपने परिवार के साथ घर में था, तभी उसका छोटा लडका राज ठाकुर और मोहल्ले के साहिल दोनों बच्चे आपस में खेलते खेलते पारा मोहल्ला में झगडा हो रहे थे, तब वह घर से बाहर निकल कर दोनों बच्चो को समझा रहा था. उसी बीच में साहिल का बडा भाई जुबेर खान और उसके पिता आये और माँ बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ में रखे डंडे से एवं हाथ मुक्के से रमेश ठाकुर के साथ मारपीट किये.

मारपीट करते देख रमेश ठाकुर का बडा लडका चन्दन ठाकुर आया और बीच बचाव करने लगा, जिसके साथ भी डंडा एवं हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये उसे माँ बहन की अश्लील गाली गलौच करते उन दोनों बाप बेटा को जान से मारने की धमकी दिया गया. जिसपर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें