पटेवा : शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन चोरी मामला दर्ज.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम कछारडीह में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया प्रहलाद पटेल आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित रायतुम में विक्रेता के पद पर कार्यरत है. जो 5 दिसम्बर 2020 को शाम करीब 04:30 बजे प्रतिदिन की भाती राशन दुकान को बंद कर दरवाजा में ताला लगाकर घर चला गया था.
इसके बाद 6 दिसम्बर 2020 के लगभग 09 बजे उसे ग्रामीणो द्वारा सूचित किया गया कि राशन दुकान के दरवाजा में ताला नही लगा है. तब वह तत्काल रायतुम राशन दुकान आकर देखा तो दरवाजा में ताला नही था दरवाजा खुला था. जिसकी सूचना उसके द्वारा ग्राम कोटवार, समिति प्रबंधक एवं अध्यक्ष को दिया.
सभी के आने के बाद वह राशन दुकान के अंदर जाकर देखा तो स्टाक में रखा लगभग 14 बोरी शक्कर वहां पर नही था, उपभोक्ता दर के हिसाब से जुमला कीमती 15,261 रू0 कम था जो 5 एवं 06 दिसम्बर के दरम्यानी रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा राशन दुकान का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर चुराकर ले गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.