महासमुंद : अनजान व्यक्ति ने महिला को फोन करके दी धमकी, मामला... - CG Sandesh

महासमुंद : अनजान व्यक्ति ने महिला को फोन करके दी धमकी, मामला दर्ज.

महासमुंद  में पति-पत्नी को देख लेगे कहकर अंजान मोबाईल नंबर से धमकी मिलने पर मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस ने बताया कि 23 नवम्बर 2020 को इदिरा चन्द्राकर की दीदी शैल वर्मा रायपुर के पास उसके मोबाईल नंबर  पर करीबन 12.30 बजे एक अंजान नंबर  से फोन आया जो उसके पति लोचन के बारे में बोल रहा था, एवं उसी नंबर से उसे 22 नवम्बर 2020 को शाम में फोन आया था.

इसके कुछ समय बाद फिर उसने उक्त नंबर से शैल वर्मा के मोबाईल नंबर पर फोन लगाया जिसे बच्चे खेलते समय फोन काट दिए. तब वह मोबाईल को देखी तो उक्त मोबाईल से फोन किया है कौन है कहकर में फोन लागाई तो वह व्यक्ति फोन उठाया और उसे धमकाने लगा और कहा कि तुम्हारे पति कहाँ आते-जाते है उसकी एक-एक पल के बारे में वह जानता हूँ उसको देख लेगें. तुम हमको नहीं जानते हो हम कौन है क्या है तुमको और तुम्हारे पति को पता नहीं है कहकर गंदी-गंदी भाषा में गालिया देने लगा और कहा कि ए.टी.एम. और जमिन का हिसाब दे दो नहीं तो तुमको और तुम्हारे पति का क्या हाल कर देगे. उसका अभी समझ नहीं है. कहकर धमकी दिये और अपने आप को पुलिस क्राईम ब्रांच का हूँ कहने लगा.

फिर महिला ने अपने पति को आने दो वह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराउंगी कही तो वह फोन काट दिये. इसके बाद जब उसके महिला पति घर आया तो उक्त घटना के संबंध में उसे उसकी पत्नी ने बताया. जो फोन बंद आ रहा है.

बताया गया कि महिला के पति का किसी व्यक्ति से किसी प्रकार का कोई वाद-विवाद या लेन देने नहीं है. इस प्रकार धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है पता नहीं चल रहा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अनजान व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 507-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें