खबर का असर : धान खरीदी केंद्र चनाट में हुआ फड़ चबूतरा निर्माण... - CG Sandesh

खबर का असर : धान खरीदी केंद्र चनाट में हुआ फड़ चबूतरा निर्माण में सुधार.

सीजी संदेश डॉट कॉम का खबर का बड़ा असर हुआ है. निर्माण एजेंसी द्वारा चनाट धान खरीदी केंद्र में बनाए गए फड चबूतरा को सुधार दिया गया है. ज्ञात हो कि सीजी संदेश ने 5 दिसम्बर को सीजी संदेश डॉट कॉम ने बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चनाट में नव निर्माण धान खरीदी फड चबूतरा में हुए भ्रष्टाचार और लापरवाही को उजागर किया गया था. जिसके बाद जिम्मेदार विभाग द्वारा पोल खुलने के बाद जिस जगह दरार आया था उसको पुनः सुधार किया है.

बता दें कि खरीदी केंद्र चनाट में 18 लाख से भी अधिक कि लागत से 10 नग चबूतरा निर्माण किया गया है. जिसमे 1 फड में बिना उपयोग में लाए दरार आ गया था. खबर लगने के बाद चबूतरा में अब सुधार किया गया है.

बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी केंद्रों में धान को भीगने से बचाने के लिए चबूतरा निर्माण करवाया जा रहा है. तकनीकी सहायक संदीप कुमार ने बताया समतलीकरण के समय निचे का मिट्टी दब जाने के कारण प्लास्टर छोड़ दिया था उसको फिर से सुधार करवा दिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें