अशवंत तुषार साहू ने धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया.
महासमुंद विधानसभा के अंतर्गत अशवंत तुषार साहू ने आज केन्द्र नांदगांव बमनी, बरौंडा, बेमचा धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया एवं किसान साथियों की समस्याओं से अवगत होकर वहां उपस्थित अधिकारियों त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये.
किसानों ने अशवंत तुषार साहू से मिलकर अपनी बात रखी, सभी मंडी में ज्यादातर बररदाने की समस्या, किसानों के पंजीयन वर्ष 2019 में धान बेचने वाले किसानों को वर्ष 2020 में 2 पट्टे वाले व वन पट्टा धारी नाम लिस्ट नहीं आने से किसानों को ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है. कई किसानों का 1 हफ्ते से धान का पैसा उनके खाते में ना आ पाना, इन सब समस्या की जानकारी किसान द्वारा दी जा रही है.
बमनी मंडी में किसान प्रमुख रामजी साहू, सुकलाल निषाद, छोटे लाल यादव, किशन साहू, कृष्णा यादव, हेमंत कुमार, लोकेश्वर साहू, जलेश्वर दुधारू, विशाल राम, भरत लाल, संजय कुमार व अन्य किसान बंधु उपस्थित थे. जिनसे अशवंत तुषार साहू से मुलाकात की.